होम | रोज़नामचा | कविताएँ | कहानियाँ | विचार | ज्योतिष | लेखक

Tuesday, 17 March 2026

रवरदिगार ने तुम्हारा चॉकलेटी रंग बहुत सोच के बनाया है

 रवरदिगार ने तुम्हारा चॉकलेटी रंग बहुत सोच के बनाया है


परवरदिगार ने

तुम्हारा चॉकलेटी रंग

शायद बहुत सोच कर बनाया है।


जैसे शाम की धूप

धीरे-धीरे

धरती पर उतरती है,

वैसी ही

एक गर्माहट

तुम्हारी त्वचा में बसती है।


जब तुम हँसती हो

तो लगता है

उस रंग में

थोड़ी-सी धूप

और घुल गई हो।


मैं तुम्हें देखता हूँ

तो महसूस होता है

परवरदिगार ने

रंगों की दुनिया में

सबसे नरम,

सबसे सुकून देने वाला रंग

तुम्हें दे दिया है।


मुकेश ,,

No comments:

Post a Comment