तुम्हारी आँखों की छोटी-सी दुनिया
तुम्हारी आँखों में
एक छोटी-सी दुनिया है
जहाँ
कभी हल्की-सी मुस्कान रहती है,
कभी
कोई चुप-सा ख़याल।
मैं जब भी देखता हूँ
तो लगता है
जैसे
बहुत दूर तक
एक शांत रास्ता खुल गया हो।
तुम्हारी आँखों की
उस छोटी-सी दुनिया में
शायद
थोड़ी-सी जगह
मेरे लिए भी है।
मुकेश्,,,,,
No comments:
Post a Comment