होम | रोज़नामचा | कविताएँ | कहानियाँ | विचार | ज्योतिष | लेखक

Monday, 8 June 2026

अंतिम नक्षत्र

 अंतिम नक्षत्र

एक दिन ऐसा आएगा

जब सारे नक्षत्र

अपने-अपने स्थान छोड़ देंगे।

आकाश खाली हो जाएगा।

देवता लौट जाएँगे।

मिथक बुझ जाएँगे।

और उस विराट अंधकार में

यदि कुछ चमकेगा,

तो शायद

किसी का किसी को

याद करना।

मुकेश ,,,,,,,

No comments:

Post a Comment