“यह उस मनुष्य का रोज़नामचा है जो समय की दौड़ से थोड़ा बाहर खड़ा है और साधारण दिनों में असाधारण अर्थ खोजता है।”
मैंने उजालों को बहुत चाहा
क्योंकि वे सुंदर थे
अँधेरों से डरता रहा
क्योंकि वे मेरे थे
दूसरों के अँधेरे मुझे कहानी लगते थे
अपने अँधेरे में मैं पात्र बन जाता था
और कहानी से पात्र बन जाना
हमेशा आसान नहीं होता।
मुकेश ,,,,,,,,,,
No comments:
Post a Comment