होम | रोज़नामचा | कविताएँ | कहानियाँ | विचार | ज्योतिष | लेखक

Friday, 18 December 2020

नदी को जानना आसान नहीं

नदी को जानना आसान नहीं 

-----------------------


यूँ ही 

एक दिन मैंने नदी से पूछा 

"तुम कौन हो,,,,? "

नदी मुस्कुराई 

और तंज़ से बोली 

"सुनो कविवर, 

नदी को सिर्फ 

नदी के किनारे

किसी पेड़ सा खड़े हो कर 

श्रद्धा से 

आचमन भर कर लेने से 

या फिर 

नदी में पाँव पखार लेने भर से 

नदी को न जान पाओगे 

यहाँ तक कि 

नदी को बिलकुल भी न जान पाओगे 

नदी के जिस्म में 

मगरमच्छ सा उम्र भर इठलाते रहने भर से 

या कि 

मुर्दा शब्दों से 

कुछ मीठी - मीठी कवितायेँ लिख लेने भर से 

नहीं जान पाओगे 

तुम नदी को,


नदी को जानने के लिए 

बर्फ का पहाड़ बन के 

बूँद - बूँद पिघलना होगा 

नदी में मिलना होगा 

या फिर 

बादल बन बरसनां होगा 

या फिर 

समंदर सा भव्य और 

गहरा होना होगा 

तो ही नदी 

खुद - ब खुद 

दौड़ती हुई तुम्हारी बाहों में 

हरहरा कर समां जाएगी 

हमेशा - हमेशा के लिए 

और करती रहेगी केलि 

हर पूनम की रात्रि 

चाँद और सूरज की छाँव में 

और शायद तब ही तुम 

थोड़ा बहुत जान पाओ नदी को 

क्यूँ की नदी  को 

जानना आसान नहीं है 

नदी को जानने के लिए नदी ही बनना होगा "


यह कह कर ,

नदी इठलाती हुई आगे बढ़ गयी 

और मै वहीं का वहीँ 

ठिठका खड़ा हूँ 

अपनी कलम और अल्फ़ाज़ों के साथ 


मुकेश इलाहाबादी -----------------


7 comments:

  1. आपकी इस प्रविष्टि् की चर्चा कल रविवार (20-12-2020) को   "जीवन का अनमोल उपहार"  (चर्चा अंक- 3921)    पर भी होगी। 
    -- 
    सूचना देने का उद्देश्य है कि यदि किसी रचनाकार की प्रविष्टि का लिंक किसी स्थान पर लगाया जाये तो उसकी सूचना देना व्यवस्थापक का नैतिक कर्तव्य होता है। 
    --   
    हार्दिक शुभकामनाओं के साथ।  
    --
    सादर...! 
    डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक' 
    --

    ReplyDelete
  2. आपकी लिखी रचना ब्लॉग "पांच लिंकों का आनन्द" बुधवार 23 दिसंबर 2020 को साझा की गयी है......... पाँच लिंकों का आनन्द पर आप भी आइएगा....धन्यवाद!

    ReplyDelete
  3. अति सुन्दर कथ्य ।

    ReplyDelete
  4. सुंदर अभिव्यक्ति

    ReplyDelete
  5. वाह-वाह। आपको शुभकामनाएं।

    ReplyDelete