“यह उस मनुष्य का रोज़नामचा है जो समय की दौड़ से थोड़ा बाहर खड़ा है और साधारण दिनों में असाधारण अर्थ खोजता है।”
एक समय ऐसा भी आया
जब मैंने अंधकार से लड़ना छोड़ दिया
उसे समझने की कोशिश की
तब जाना
कि वह कोई शत्रु नहीं था
वह मेरी ही एक भूली हुई आकृति थी
जो वर्षों से
मेरे दरवाज़े पर बैठी थी
और मैं उसे पहचानने के बजाय
उससे बचता रहा।
मुकेश ,,,,,,,,,,
No comments:
Post a Comment