Pages

Thursday, 19 February 2026

ठीक उसी वक़्त आज भी

 ठीक

उसी वक़्त आज भी
देखूँगा
मै
रोज
की तरह पृथ्वी को
पृथ्वी अपनी धुरी पे
घूम कर
ठीक उसी जगह आते हुए
जहाँ से
सूरज
ठीक तुम्हारी खिड़की लांघता हुआ
अपनी सुरमई किरणे
तुम्हारे दूधिया गालों पे बिखेर देता है
और तुम उसकी
गुनगुनाहट से
अपनी आँखे मलती हुई
बालकॉनी पे आ जाती हो
सुबह का सूरज देखने
ठीक उसी वक़्त
मै फिर देखूँगा
चुपके से
सूरज और चाँद को
एक साथ उगे हुए
मुकेश इलाहाबादी ------

No comments:

Post a Comment