ये तो दुनिया है इसी तरह चलती रहेगी

ये तो दुनिया है इसी तरह चलती रहेगी
कंही तो तूफ़ान होगा कंही आग जलेगी

आज हम यंहा हैं कल हम लोग नहीं होंगे
दस्तान ऐ  इश्क़ तो दुनिया सुनती रहेगी

अभी धूप है मत आना कुम्हला जाओगी 
शाम को उसी पुलिया में मुलाक़ात रहेगी

ज़माने की कब तक तुम परवाह करोगी
दुनिया तो हर हाल में बदनाम ही करेगी

मुकेश इलाहाबादी -----------------------

Comments

Popular posts from this blog

एक मुसाफिर की डायरी से --------------

एकांत एक नदी है

बात दोनों तरफ हो तो मज़ा देता है