तुम्हारा मेरे मैसेज देख के इग्नोर करना
तुम्हारा
मेरे मैसेज देख कर
चुप रह जाना
जैसे
शब्द पहुँच गए हों
पर जवाब
रास्ते में कहीं
रुक गया हो।
स्क्रीन पर
नीली टिक तो है,
पर उसके बाद
एक लंबी-सी
ख़ामोशी है।
कभी-कभी
इग्नोर किया हुआ मैसेज भी
दिल में
पूरी बातचीत
जगा देता है।
मुकेश्,,,,
No comments:
Post a Comment