होम | रोज़नामचा | कविताएँ | कहानियाँ | विचार | ज्योतिष | लेखक

Monday, 9 March 2026

बहुत-सी बातें

 बहुत-सी बातें

अधूरी रह गई हैं,
बहुत-से सवाल
अब भी रास्ता ढूँढ़ रहे हैं।

मैं लौटूँगा
उन सबके जवाब लेकर नहीं,
बस
तुम्हारे पास बैठने के लिए।

तुम
मुझे पहचान लेना।    

No comments:

Post a Comment