तुम्हारी मीठी मुस्कान और चेहरे का नमक
तुम्हारी
मीठी मुस्कान
और चेहरे का
हल्का-सा नमक।
जैसे
ज़िंदगी ने
खुशियों में
थोड़ी-सी सादगी मिला दी हो।
मुस्कान
मीठी रहती है,
पर वही हल्का नमक
उसे
और सच्चा बना देता है।
लगता है
इसीलिए
तुम्हारा चेहरा
यादों में
इतनी देर तक रहता है
मुकेश ,
No comments:
Post a Comment