होम | रोज़नामचा | कविताएँ | कहानियाँ | विचार | ज्योतिष | लेखक

Friday, 6 March 2026

कुछ लोग

 कुछ लोग

तुम्हारी नेल पॉलिश

की तरह होते हैं—

जिन्हें तुम

नाज़ुकी से,

ध्यान से,

और बड़े शौक के साथ

उँगलियों पर सजा लेती हो।


वहीं  कुछ लोग

तुम्हारी ड्रेसिंग टेबल में

ख़त्म हो चुकी

या आउट ऑफ़ फ़ैशन

नेल पॉलिश की शीशी की तरह

औंधे पड़े रहते हैं—


ढक्कन बंद,

रंग सूखा हुआ,

पर कभी

किसी मौसम में

बहुत चमका करते थे।


जैसे कि

मैं।


मुकेश ,,,,

No comments:

Post a Comment