उसकी आँखों में इक उदास नदी देखी थी

उसकी आँखों में इक उदास नदी देखी थी
मैंने हंसी व गुदगुदी की नाव चला दी थी
बहुत देर तक हम नौका विहार करते रहे
पहले वो खामोश रही फिर मुस्कुराई थी
मै खुश था मैंने किसी के लबों पे हँसी दी
ये ख़शफ़हमी नहीं मेरी गलतफहमी थी
इक दिन उसकी आँखों में डूब कर देखा
वहां मेरी नहीं कोइ और सूरत तैरती थी
अब मेरी आखों में खारा समंदर बहता है
कलतक जहाँ मीठे पानी की इक नदी थी
मुकेश इलाहाबादी ------------------

Comments

Popular posts from this blog

एक मुसाफिर की डायरी से --------------

एकांत एक नदी है

बात दोनों तरफ हो तो मज़ा देता है