होम | रोज़नामचा | कविताएँ | कहानियाँ | विचार | ज्योतिष | लेखक

Saturday, 14 March 2026

देर रात का अनखुला नोटिफ़िकेशन

 देर रात का अनखुला नोटिफ़िकेशन

देर रात

मोबाइल की स्क्रीन पर

एक छोटा-सा

नोटिफ़िकेशन चमका।

नाम तुम्हारा था,

पर उँगलियाँ

उसे खोलने से पहले

थोड़ी देर ठहर गईं।

शायद

कुछ बातें

तुरंत पढ़ लेने के लिए नहीं होतीं।

इसलिए

वह नोटिफ़िकेशन

रात भर

चुपचाप

स्क्रीन पर पड़ा रहा

जैसे

कोई अनकही बात

नींद के पास

बैठी हो।

मुकेश्,,,, 

No comments:

Post a Comment