टाइप करके फिर मिटा दिया गया मैसेज
स्क्रीन पर
कुछ शब्द उभरे थे
धीरे-धीरे
तुम्हारा नाम,
फिर
एक छोटी-सी बात।
उँगलियाँ
कुछ देर तक
रुककर सोचती रहीं।
फिर
एक-एक करके
सारे शब्द
मिटा दिए गए।
मैसेज नहीं गया—
पर दिल में
वह पूरी बात
अब भी लिखी हुई है।
मुकेश्,,,,
No comments:
Post a Comment