पढ़ा गया मैसेज और अनकहा जवाब
मैसेज
पढ़ लिया गया था
स्क्रीन पर
दो नीली टिक
चुपचाप खड़ी थीं।
शब्द
तुम तक पहुँच गए थे,
पर जवाब
जैसे कहीं
दिल में ही रुक गया।
कभी-कभी
बातचीत
यहीं ख़त्म नहीं होती
पढ़े गए मैसेज के बाद
भी
एक लंबी
अनकही बातचीत
चलती रहती है।
.मुकेश्,,,,,
No comments:
Post a Comment