ब्रह्माण्ड की सबसे छोटी चीज़
- Get link
- X
- Other Apps
ब्रह्माण्ड की सबसे छोटी चीज़
वैज्ञानिक खोजते रहे
सबसे छोटा कण।
कवि खोजते रहे
सबसे छोटी कविता।
संत खोजते रहे
सबसे छोटा अहंकार।
और मैं खोजता रहा
तुम्हारी आँखों में
वह क्षण
जब तुम स्वयं को भूल जाती हो।
मुझे आज भी लगता है,
ब्रह्माण्ड की सबसे छोटी चीज़
वही क्षण है
और सबसे विशाल भी।
मुकेश ,,,,
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment