संग्रहालय

 संग्रहालय

एक संग्रहालय बनना चाहिए

उन चीज़ों का

जो अब इस दुनिया में नहीं हैं।

विश्वास का एक कक्ष।

प्रतीक्षा की एक अलमारी।

लम्बे पत्रों की एक दीर्घा।

और एक काँच के भीतर

सुरक्षित रखा जाए

वह समय

जब लोग

एक-दूसरे को समझने की कोशिश करते थे।

मुकेश ,,,,

Comments

Popular posts from this blog

एक मुसाफिर की डायरी से --------------

एकांत एक नदी है

बात दोनों तरफ हो तो मज़ा देता है