जेब

 जेब

उसने पूछा

तुम्हारी कमीज़ की जेब

हमेशा खाली क्यों रहती है?

मैंने कहा

ज़रूरत पड़े

तो भर लूँगा।

वो बोली

क्या?

मैंने कहा

जो मिल जाए।

वो मुस्कुराकर बोली—

नहीं...

तुम्हारी जेब

इसलिए खाली रहती है,

क्योंकि

तुम चीज़ें नहीं,

लोग रखते हो।

और लोग...

जेब में नहीं,

कमी छोड़ जाते हैं।

— मुकेश

Comments

Popular posts from this blog

एक मुसाफिर की डायरी से --------------

एकांत एक नदी है

बात दोनों तरफ हो तो मज़ा देता है