गुरुत्वाकर्षण के विरुद्ध
गुरुत्वाकर्षण के विरुद्ध
मैंने एक दिन
अपने दुख को
कुर्सी पर बैठा दिया।
वह घंटों बैठा रहा।
चाय पी।
खिड़की से बाहर देखा।
फिर बोला—
"तुम मुझे समस्या समझते रहे,
मैं तो तुम्हारा
सबसे वफ़ादार साथी था।"
उस दिन पहली बार
मुझे अपने दुख से
थोड़ा प्रेम हुआ।
मुकेश ,,,,
Comments
Post a Comment