उलटी दिशा
उलटी दिशा
प्रेम में
दिशाएँ सीधी नहीं होतीं।
जो उत्तर दिखता है
वह भीतर से दक्षिण हो जाता है।
जो पास लगता है
वह पहले ही बहुत दूर जा चुका होता है।
लोग कहते हैं—
रास्ता चुनो।
पर प्रेम
रास्ते नहीं देता
वह सिर्फ़ चलने की आदत दे देता है।
और चलना
कभी लौटना नहीं होता।
— Mukesh
Comments
Post a Comment