धूल
धूल
प्रेम करने वाले
धूल से डरते नहीं।
उन्हें मालूम है
जो चीज़ें सचमुच अपनी होती हैं
उन पर धूल जम जाती है।
पुरानी किताबें।
पुरानी तस्वीरें।
पुराने ख़त।
और कुछ पुराने लोग।
चमकती हुई चीज़ें
अक्सर नई होती हैं।
प्रेम
ज़्यादातर
धूल की एक पतली परत के नीचे
अपना घर बनाता है।
मुकेश ,,,,
Comments
Post a Comment