मासूम इतनी खुशी में लिपट जाती है

मासूम इतनी खुशी में लिपट जाती है
हँसती है तो चाँदनी सी बिखर जाती है
छू देता हूँ जो उसको शरारत से कभी
शरमा के छुई मुई सा सिमट जाती है
ज़माना कहता है वो बहुत जिद्दी है
मैं जो समझाता हूं समझ जाती है
मुकेश बेवज़ह लोग पत्थर समझते हैं
आँच पाते ही मोम सा पिघल जाती है
मुकेश इलाहाबादी -----------------

Comments

Popular posts from this blog

एक मुसाफिर की डायरी से --------------

एकांत एक नदी है

बात दोनों तरफ हो तो मज़ा देता है