मुझसे ज़माना है रूठा हुआ
मुझसे ज़माना है रूठा हुआ
मै इक खिलौना हूँ टूटा हुआ
मै इक खिलौना हूँ टूटा हुआ
रहने दो न समेट पाओगे तुम
पारा हूँ ज़मी पे बिखरा हुआ
पारा हूँ ज़मी पे बिखरा हुआ
पलट के न लौट पाऊँगा अब
कि ज़माना हूँ मै गुज़रा हुआ
कि ज़माना हूँ मै गुज़रा हुआ
चेहरा धुंधला नज़र आएगा
कि आईना हूँ मै चटका हुआ
कि आईना हूँ मै चटका हुआ
साथ मेरे मत कदम बढ़ा तू
मुसाफिर हूँ मै भटका हुआ
मुसाफिर हूँ मै भटका हुआ
मुकेश इलाहाबादी ---------
Comments
Post a Comment