होम | रोज़नामचा | कविताएँ | कहानियाँ | विचार | ज्योतिष | लेखक

Friday, 15 May 2026

तेरहवाँ तमाशा - नोटिफ़िकेशन

 तेरहवाँ तमाशा - नोटिफ़िकेशन

हर कुछ मिनट बाद
एक आवाज़ आती है।

टुन।

कहीं किसी ने
हमें याद नहीं किया होता,
बस
एल्गोरिद्म ने
हमारी बेचैनी को छू दिया होता है।

हम तुरंत स्क्रीन देखते हैं
जैसे
जीवन का कोई अर्थ आया हो।

एक छोटा-सा लाल गोला
अब
मनुष्य की धड़कनों पर शासन करता है।

नोटिफ़िकेशन बंद होते ही
अकेलापन सुनाई देने लगता है।

इसलिए
हम
बार-बार
शोर ऑन कर लेते हैं।

मुकेश ,,,,,,,,,,,

No comments:

Post a Comment