होम | रोज़नामचा | कविताएँ | कहानियाँ | विचार | ज्योतिष | लेखक

Friday, 5 June 2026

मैंने अपने प्रश्नों को कई उत्तर दिए

 मैंने अपने प्रश्नों को

कई उत्तर दिए

कुछ किताबों से
कुछ लोगों से
कुछ अनुभवों से

मगर एक प्रश्न था
जो हर उत्तर के बाद
और बड़ा हो जाता था

जैसे वह जवाब नहीं चाहता था

वह सिर्फ मुझे
थकते हुए देखना चाहता था।

मुकेश ,,,,,,,,,,

No comments:

Post a Comment