होम | रोज़नामचा | कविताएँ | कहानियाँ | विचार | ज्योतिष | लेखक

Friday, 5 June 2026

मुझे डर लगता था

 मुझे सबसे ज़्यादा डर

अँधेरे से नहीं लगता था

मुझे डर लगता था
उस रोशनी से
जो अचानक भीतर उतर आए

और सब कुछ दिखा दे

जो मैं वर्षों से
नहीं देखना चाहता था

क्योंकि कभी-कभी
सत्य उजाला नहीं होता

वह बहुत तेज़ दर्पण होता है।

मुकेश ,,,,,,,,,,

No comments:

Post a Comment