सूरज के शहर में नंगे पाँव चलते रहे


 


सूरज के शहर में नंगे पाँव चलते रहे
आग ही पीते रहे आग ही उगलते रहे

कभी गर्दो गुबार कभी वक़्त के थपेड़े
सफरे जीस्त में जाने क्या - 2 सहते रहे

किस्मत अपनी सर्द गरीब की चादर रही
हम कभी सर तो कभी पैर को ढंकते रहे ----

मुकेश इलाहाबादी -------------------------



Comments

Popular posts from this blog

एक मुसाफिर की डायरी से --------------

एकांत एक नदी है

बात दोनों तरफ हो तो मज़ा देता है