मुहब्बत खुदा का नूर होती है

मुहब्बत खुदा  का  नूर होती  है
जब  भी होती है भरपूर होती है

न रुसुवाई से डरती है न मौत से
फिर भी मुहब्बत मजबूर होती है

भले ही पत्थर दिल हो ले कोई भी
इक मर्तबा मुहब्बत ज़रूर होती है

होता  है  जिनके हुस्न मे बांकपन
अदाएं उन की बड़ी मगरूर होती हैं

 


पास थे वे तो हमने कुछ न समझा
तड़पता हूँ मुहब्बत जब  दूर होती है

मुकेश इलाहाबादी ----------------------

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

एक मुसाफिर की डायरी से --------------

एकांत एक नदी है

बात दोनों तरफ हो तो मज़ा देता है