मिया मुकेष अब है फाख्ता उड़ा रहे अकेले मे
- Get link
- X
- Other Apps
मिया मुकेष अब है फाख्ता उड़ा रहे अकेले मे
लिख.2 के ग़जल खुद को सुना रहे अकेले मे
हसीनो ने न दी तवज्जो उनकी गजलों को
अब ख्वाबों की परियां बुला रहें हैं अकेले मे
तंग आके बीबी बच्चों संग जा बैठी मॉयके मे
मायूस से फ्रेंचकटिया दाढी खुजा रहे अकेले मे
सुबह से वो हंसीन पडोसन भी न दिख रही
चाय संग सिगरेट के छल्ले उडा रहे अकेले मे
नई गजल के लिये कोई मतला भी न मिला
लिहाजा पुरानी गजल गुनगुना रहे अकेले मे
मुकेष इलाहाबादी ..................
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment