ज़ख्म गहरा लगा होगा

 ज़ख्म गहरा लगा होगा
तभी वह शायर बना होगा

कुंए से बुलुप की आवाज़ आयी
किसी ने कंकर फेका होगा 

बेसुध सो गया है मुसाफिर
सफ़र मे थक गया होगा

खंडहर खुद ही  बताते हैं
यंहा कभी महल रहा होगा

शहर मे इतना सन्नाटा क्यूँ
ज़रूर कोई हादसा हुआ होगा

मुकेश इलाहाबादी -------------

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

एक मुसाफिर की डायरी से --------------

एकांत एक नदी है

बात दोनों तरफ हो तो मज़ा देता है