इतना घना कुहासा है


इतना घना कुहासा है
दर्द औ गम का साया है

कितने पंछी प्यासे हैं ?
ताल पोखरा सूखा है

बेवज़ह दरिया ढूंढ रहे
मीलों तक तो सहरा है

थका मुसाफिर सोच रहा
न तरुवर न छाया है

वक़्त कभी तो बदलेगा?
दिल को यही दिलासा है

मुकेश इलाहाबादी -----

Comments

Popular posts from this blog

एक मुसाफिर की डायरी से --------------

एकांत एक नदी है

बात दोनों तरफ हो तो मज़ा देता है