मुसलसल बारीसे ग़म थमती नहीं

मुसलसल बारीसे ग़म थमती नहीं
ज़िंदगी मेरी इक ठाँव रुकती नहीं 

लब तो उसके कंपकंपाते हैं, मगर
अपने होठों से कुछ वो कहती नहीं
 
जी तो चाहे है ख़त उसे इक लिखूं
उँगलियाँ थरथराती हैं चलती नहीं 
 
एहसास की छछलाती नदी थी,जो
बर्फ सी जम गयी, अब बहती नहीं
 
कि ज़िंदगी अपनी ज़िद पे अड़ी है
लाख कहा पर वो  मेरी सुनती नहीं

मुकेश इलाहाबादी -----------------

Comments

Popular posts from this blog

एक मुसाफिर की डायरी से --------------

एकांत एक नदी है

बात दोनों तरफ हो तो मज़ा देता है