चहकते हुए आते हो

चहकते हुए आते हो
महकते हुए जाते हो
दिल सारंगी हो जाए
जब जब मुस्काते हो
इन मस्त अदाओं से
कितना  तड़पाते  हो
वस्ल में सावन, और
विरह  में  जलाते हो
परी सी लागे हो तुम
जब आखें झपकाते हो

मुकेश इलाहाबादी ---

Comments

Popular posts from this blog

एक मुसाफिर की डायरी से --------------

एकांत एक नदी है

बात दोनों तरफ हो तो मज़ा देता है