मुझसे रूठ कर चला गया कोई

मुझसे रूठ कर चला गया कोई
आँखे अश्कबार कर गया कोई

सीना और गला जल रहा मेरा
तेज़ाबे ईश्क़ पिला गया कोई

शब भर करवटें बदलता रहा हूँ
शुबो लोरी सुना सुला गया कोई

तेरे नाम का दिया जला रखा था
सांझ चराग़ को बुझा गया कोई

बड़ी मुश्किल से तो सुलझी थी
ज़िंदगी फिर उलझा गया कोई

मुकेश इलाहाबादी ---------

Comments

Popular posts from this blog

एक मुसाफिर की डायरी से --------------

एकांत एक नदी है

बात दोनों तरफ हो तो मज़ा देता है