काश प्यारी सी लोरी सुना दे कोई

काश प्यारी सी लोरी सुना दे कोई
अपनी बाँहों में ले के सुला दे कोई
जमा दर्द दिल का निकल जायेगा
जो हक़ से डांटे और रुला दे कोई
काश बदरिया बन तन जाये कोई
आग के दरिया को बुझा दे कोई
काश मुहब्बत से कोई आवाज़ दे
अपने पास मुझको बुला ले कोई
काश कोई हो जिसपे लुट जाऊं मै
औ मुझपे भी सबकुछ लुटा दे कोई
मुकेश इलाहाबादी ------------

Comments

Popular posts from this blog

एक मुसाफिर की डायरी से --------------

एकांत एक नदी है

बात दोनों तरफ हो तो मज़ा देता है