कुछ तो भीतर है जल रहा है धीरे- धीरे

कुछ तो भीतर है जल रहा है धीरे- धीरे
कुछ तो मोम सा गल रहा है धीरे- धीरे

रह - रह सीने में दर्द की लहरें उठती हैं
कोई तो ज़ख्म है पल रहा है धीरे- धीरे

दिखता तो नहीं है कोइ भी मेरे सीने में
हौले - हौले कौन चल रहा है धीरे -धीरे

उधर चाँद की कलाएँ बढ़ रही धीरे-धीरे
इधर सीने में कुछ ढल रहा है धीरे-धीरे

तुम सही कह रहे हो तुम्हारी कलम से
जमा हुआ दर्द निकल रहा है धीरे-धीरे

मुकेश इलाहाबादी ------------------A

Comments

Popular posts from this blog

एक मुसाफिर की डायरी से --------------

एकांत एक नदी है

बात दोनों तरफ हो तो मज़ा देता है