कहीं से दरका तो कहीं से उखड़ा हुआ हूँ

 कहीं से दरका तो कहीं से उखड़ा हुआ हूँ 

छू कर तो देख हर जगह से टूटा हुआ हूँ 


काँच का नहीं पारे का जिस्म था अपना 

टूट कर हज़ार हिस्सों में बिखरा हुआ हूँ 


इक बार ही तेरे शहर आया तुझसे मिला 

बाद उसके तेरी गलियों में भटका हुआ हूँ 


कौन सा सिरा पकड़ूँ के अपनी बार करूँ 

पतंग के मांझे से बेतरह उलझा हुआ हूँ 


ज़माने से बताता हूँ शब इक परी से मिला 

तो ज़माना कहता है कि मै बहका हुआ हूँ 


मुकेश इलाहाबादी -----------------------

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

एक मुसाफिर की डायरी से --------------

एकांत एक नदी है

बात दोनों तरफ हो तो मज़ा देता है