होम | रोज़नामचा | कविताएँ | कहानियाँ | विचार | ज्योतिष | लेखक

Friday, 5 June 2026

मैं किसी और को याद नहीं कर रहा

 एक दिन मैंने पाया

कि मैं किसी और को याद नहीं कर रहा

मैं बस अपने उस रूप को याद कर रहा हूँ
जो कभी पूरा नहीं हुआ

जिसने सपने तो देखे
मगर उन्हें जीने की जगह
उन्हें लिख देना चुना

और अब वही शब्द
मेरे सामने खड़े हैं
जैसे पुराने मित्र
जो पहचानते तो हैं
मगर पास नहीं आते।

मुकेश ,,,,,,,,,,

No comments:

Post a Comment