वो लड़की जो जवाब नहीं माँगती…

 वो लड़की जो जवाब नहीं माँगती…


वो लड़की,

जो हर बार मुस्करा देती है

जब तुम कह दो — "थोड़ा बिज़ी हूँ",

वो तुम्हारे जवाबों को

जैसे किसी पुराने ख़त की तरह

संभाल कर रखती है 

चाहे उनमें तारीख़ न हो,

या नाम अधूरा।


वो लड़की

तुमसे कभी नहीं पूछती 

"क्या मैं तुम्हारे लिए कुछ मायने रखती हूँ?"

क्योंकि वो जानती है,

हर बार जब वो ये सोचेगी,

उसका दिल थोड़ा और टूटेगा।


वो लड़की

कभी नहीं बताती

कि उसने तुम्हारी आख़िरी "seen" की गई मैसेज पर

कितनी बार स्क्रीन देखा था।


वो जानती है

कि मोहब्बत

हमेशा loud नहीं होती,

कभी-कभी वो

एक धीमा-सा इंतज़ार होती है 

जो घड़ी देखे बिना भी चलता है।


वो लड़की

तुम्हें याद करती है

बग़ैर तुम्हें याद दिलाए,

तुम्हारी पसंद की चीज़ें रखती है

बग़ैर बताए,

और तुम्हारी हर वापसी के लिए

एक चुप सा स्वागत हमेशा अपने भीतर बनाए रखती है।


वो लड़की

जवाब नहीं माँगती 

क्योंकि वो डरती नहीं है,

बल्कि वो चाहती है

कि अगर कभी जवाब आए भी 

तो खुद से आए,

बिना दबाव, बिना तर्क।


उसकी मोहब्बत

किसी मौसम की तरह नहीं,

बल्कि ज़मीन की तरह होती है 

जो हर बार तुम्हारे क़दमों के नीचे रहती है,

चुपचाप, मगर पूरी।


मुकेश ,,,,,,,,,,

Comments

Popular posts from this blog

एक मुसाफिर की डायरी से --------------

एकांत एक नदी है

बात दोनों तरफ हो तो मज़ा देता है