घुली है मिश्री जिसकी ज़बान में

घुली है मिश्री जिसकी ज़बान में
छुपी है तलवार उसकी म्यान में

घर- बार,धन-दौलत,रिश्ते-नाते
इनकी कीमत देखो शमशान में

वही राम,वही रहीम,वही अल्ला
एक ही सच गीता और कुरान में

साधू वही राम नाम का जप करे
चाहे घर पे हो या कि दुकान में

मुकेश इलाहाबादी ----------------

Comments

Popular posts from this blog

एक मुसाफिर की डायरी से --------------

एकांत एक नदी है

बात दोनों तरफ हो तो मज़ा देता है