ज़रुरत क्या हर वक़्त रोता रहे
ज़िंदगी में ग़म हैं तो होता रहे
बीते हुए दिनों का बोझा पटक
यूँ बेवजह माज़ी क्यूँ ढोता रहे
असली खुशी की फसल उगेगी
बस तू भलाई के बीज बोता रहे
ऊंचाई तेरे कदम चूमेगी अगर
आलस में तू वक़्त न खोता रहे
मुकेश इलाहाबादी -----------
बहुत सुन्दर।
ReplyDeleteगुरु नानक देव जयन्ती
और कार्तिक पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएँ।