होम | रोज़नामचा | कविताएँ | कहानियाँ | विचार | ज्योतिष | लेखक

Tuesday, 27 October 2020

प्यार में पडी लड़कियों की ख्वाहिशें भी अजीब होती हैं

 प्यार 

में पडी लड़कियों की 

ख्वाहिशें भी अजीब होती हैं 


कभी तो वो चाहती हैं 

जैसे कोइ जौहरी 

हीरे जवाहरात से जड़ी अँगूठी 

रखता है 

बड़े जतन और प्यार से 

मखमल की डिबिया में 

ठीक वैसे ही 

उनकी मुहब्बत उन्हें 

क़ैद कर ले अपनी आंखो में 


और फिर 

मुहब्बत करते वक़्त 

उसकी सख्त उँगलियाँ 

तब्दील हो जाएँ 

मोर पंखी में 

जिससे वो सहलाए उनके 

मखमली गालों को 

और उसकी बाहें 

बदल जाएँ रूई के फाहे में 

जिसमे उठा के वो 

उनके कान के लबों पे रख दे 

अपने होंठ और फिर वे 

तरबतर हो जाएँ 

एक रूहानी खुशबू में 

और कभी तो चाहती हैं 

वो कैद हो जाएँ 

अपने प्रेमी के पहाड़ से सीने में 

और फौलाद सी बाँहों में 

जिसमे वो दब के 

कह उठें "उफ्फ "

और फिर कभी तो 

इत्ती मुहब्बत से रूठ के चली जाना 

चाहें 

अपने प्रेमी से 

दूर 

और बहुत दूर 


मुकेश इलाहाबादी ------------


No comments:

Post a Comment