होम | रोज़नामचा | कविताएँ | कहानियाँ | विचार | ज्योतिष | लेखक

Tuesday, 12 June 2018

अपने सारे ग़मो को छुपा के मिलो

अपने सारे ग़मो को छुपा के मिलो
जिससे भी मिलो मुस्कुरा के मिलो

जो कोई बुज़ुर्ग मिल जाये राह में
सर अपना हमेसा झुका के मिलो

क़द तुम्हारा कितना ही बड़ा न हो
अपनों से कभी न इतरा के मिलो

जो चाहत है लोग याद रखें तुम्हे
हर इंसा को अपना बना के मिलो

इक हँसी, तुमको बना देगी गुलाब
जब भी मिलो खिलखिला के मिलो

मुकेश इलाहाबादी ----------------

No comments:

Post a Comment