होम | रोज़नामचा | कविताएँ | कहानियाँ | विचार | ज्योतिष | लेखक

Monday, 24 February 2020

ये उदासी लिबास होती

ग़र
ये उदासी लिबास होती
जिस्म से उतार देता
तेरी हँसी से
मैं ख़ुद को
संवार लेता
इक दरख्त
भी जो राह मे मिल जाता
उम्र तमाम उसी की छांह में मैं गुजार देता
इश्क किया था
कोई तिजारत तो नहीं
लिहाजा सब कुछ लुट कर भी उससे मैं
क्या हिसाब लेता
मुकेश इलाहाबादी,,,,,

No comments:

Post a Comment