होम | रोज़नामचा | कविताएँ | कहानियाँ | विचार | ज्योतिष | लेखक

Monday, 7 October 2013

अपने अन्दर डूब रहा हूँ

अपने अन्दर डूब रहा हूँ
सच के मोती ढूंढ  रहा हूँ

राम नाम की मदिरा पी 
सांझ सकारे झूम रहा हूँ

रिश्ते नाते कागजी फूल 
नकली खुशबू सूँघ रहा हूँ

जन्म औ मृत्यु का बंधन
लख लख योनी घूम रहा हूँ

तेरा औ मेरा के चक्कर मे
परम पिता को भूल रहा हूँ

मुकेश इलाहाबादी ---------

2 comments: