होम | रोज़नामचा | कविताएँ | कहानियाँ | विचार | ज्योतिष | लेखक

Monday, 2 March 2015

खुद को सबसे बडा मानता है

खुद को सबसे बडा मानता है
कद अपना बौनो से नापता है
है नजूमी खुद फुटपाथ पे बैठा
पर दूसरों का भाग्य बाचता है
उपर वाला सबसे बडा मदारी
और इसॉ बंदर सा नाचता है

फ़क्त सत्य अहिसां और प्रेम
उपर वाले के घर का रास्ता है

चॉद को क्या छू लिया मुकेश
इन्सा खुद को खुदा जानता है

मुकेश इलाहाबादी ...............

No comments:

Post a Comment