इतिहासवेत्ता खोज लाये

इतिहासवेत्ता
खोज लाये
किताबों और
धरती को खोद के
हड़प्पा और मोहन जोदड़ो की सभ्यता 
खोज लाये
सभय्ता के इन खंडहरों में
भग्न इमारतें
टूटी हुई सड़के
बुझे हुए चूल्हे
सूखे हुए पोखर
टूटी हुई छतों के मुंडेर
काश ! इतिहास वेत्ता
इन भग्नावशेषों में खोज पाते
मानव गंध
शाश्वत प्रेम
तो ज़रूर वहां मिलता वो पोखर
जंहा तुम मुझसे मिलने आती थी
गागर भरने के बहाने
वो वट वृक्ष और अमराई भी मिल जाती
जिसके तले मैंने लिया था
तुम्हारा पहला चुम्बन
वो खेत जहाँ से साँझ लौटता
कंधे पे धरे धरे हल - मगन
और मिलती तुम
अपनी डेहरी पे करते हुए मेरा इंतज़ार
काश इतिहास वेत्ता खोज पाते ये सब भी
तो मुझे न दिलाना पड़ता याद, तुम्हे
कि मेरा तुमसे प्रेम आज या कल का नहीं
सदियों सदियों पुराना है
इतना पुराना जितना
मोहन जोदड़ो की सभ्यता
या की उससे भी पहले,
यानी कि वैदिक काल,
या की जब से मानव ने पृथ्वी पे कदम रखे हैं
ओ ! मेरी ईव
ओ ! मेरी शतरूपा
ओ ! मेरी सुमी - सुन रही हो न ??
तुम्हरा मनु
तुम्हरा ऐडम
मुकेश इलाहाबादी -------------------

Comments

Popular posts from this blog

एक मुसाफिर की डायरी से --------------

एकांत एक नदी है

बात दोनों तरफ हो तो मज़ा देता है