होम | रोज़नामचा | कविताएँ | कहानियाँ | विचार | ज्योतिष | लेखक

Wednesday, 27 September 2017

चाँद थोड़ा शरारती

चाँद
थोड़ा शरारती
थोड़ा संजीदा है
गुस्से में होता है
तो उसका चेहरा लाल होता है
मुस्कराहट में गुलाबी नज़र होता है
शरमाता  है तो बादलों का घूंघट ओढ़ लेता है
और फिर थोड़ी देर बाद शरारत से
घूंघट हटा मुस्कुराता है
चाँद थोड़ा नखरीला भी है,
फिलहाल जा रहा हूँ उसे मनाने।

 चाँद ! अपनी खिड़की का परदा हटाओ न,
 मुझे चांदनी में नहाना है

मुकेश इलाहाबादी ------------------------


No comments:

Post a Comment