प्यास को भी अलविदा कह दिया

जिस,
दिन से नदी से
किनारा कर लिया
उस दिन से
प्यास को भी अलविदा कह दिया

अब,
तुम्हारे लौट आने से क्या होगा?
ज़िंदगी ने ही जब मुझे
अलविदा कह दिया

अब ,
तुम्हारे मरहम लगाने से
क्या होगा?
जो दर्द सहना था, वो तो सह लिया

मुकेश इलाहाबादी --------------------

Comments

Popular posts from this blog

एक मुसाफिर की डायरी से --------------

एकांत एक नदी है

बात दोनों तरफ हो तो मज़ा देता है